फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caught in fraud on the pretext of increasing credit card limit

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी में धरा

Wed, 18 Mar 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Caught in fraud on the pretext of increasing credit card limit
- आरोपी को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 29 साल का तरुण ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि उसने शिकायतकर्ता के पास कॉल की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।



ठगी की शिकायत सेक्टर-23 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 29 नवंबर 2025 को उनके पास कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के ऑफर के बारे में कहा। फिर उसने क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 अंक व डेट ऑफ बर्थ पूछा। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 70,941 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed