{"_id":"629ba38c67bf0368003fd7ac","slug":"cash-theft-by-breaking-jewelery-and-car-glass-from-home-faridabad-news-noi652421232","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से जूलरी और कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से जूलरी और कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव भूपानी में चोरों ने जूलरी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, पल्ला इलाके में पेट्रोल पंप पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर आरोपियों ने 20 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव भूपानी में र्साइं विहार निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। परिवार के सदस्य उनकी देखभाल में लगे थे। बृहस्पतिवार को वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा था और अलमारियों के ताले टूटे थे। घर से जूलरी और अन्य सामान गायब था। चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में घुसे।
उधर, दुर्गा एंक्लेव पल्ला निवासी वासुदेव उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर मार्केट गए थे। 20 मिनट बाद वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार से 20 हजार रुपये और जरूरी कागजात से भरा बैग गायब था। पुलिस ने दोनो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।