फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cash and laptop stolen from police line flat

Faridabad News: पुलिस लाइन के फ्लैट से नकदी व लैपटॉप चोरी

Fri, 23 Jun 2023 06:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Cash and laptop stolen from police line flat
पुलिस लाइन के फ्लैट से नकदी व लैपटॉप चोरी मुख्य गेट से लेकर अंदर तक तैनात रहते हैं पुलिस कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आंखों से सुरमा चुराने वाली बात केवल कहावत तक सीमित नहीं है, चोरों ने शहर की पुलिस लाइन में चोरी कर इसे साबित भी कर दिया है। शहर के लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने वाली पुलिस के अपने ही घर चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिले की सबसे बड़ी व पुरानी पुलिस लाइन के भीतर घुसकर एक सिपाही के फ्लैट से लैपटॉप और नकदी चुरा कर ले गए। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सराय थाना में तैनात सिपाही मोहम्मद शाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया सेक्टर 30 पुलिस लाइन में बने सरकारी फ्लैट में परिवार के साथ रहता है। स्कूलों में छुट्टी के कारण परिवार के सदस्य गांव गए हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सराय ख्वाजा थाने में ड्यूटी पर चले गए। शाम करीब सात बजे घर लौटे तो देखा फ्लैट के दरवाजे का लॉक टूटा है। अंदर घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता लगा फ्लैट से आठ हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान गायब था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed