फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cash and jewelery worth Rs 15 lakh stolen from a locked house

Faridabad News: बंद मकान से 15 लाख की नकदी व जेवरात चोरी

Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth Rs 15 lakh stolen from a locked house
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

27palp4 - चोरी के बाद कमरे में फैला समान।

--------

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जवाहर नगर कैंप स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये सहित 15 लाख रुपये कीमत के 15 तोले सोने व डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी राजवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेतों के काम से अक्सर अपने गांव आता-जाता रहता है। पीड़ित अपने खेतों के काम से परिवार को साथ लेकर गांव गया हुआ था और होली पर्व के कारण रात्रि में गांव में ही रूक गया। अगले दिन सुबह जब उसका बेटा तरुण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर पहुंचा तो बाहर के गेट पर लगा ताला खोला तो देखा कि अंदर कमरों के ताले टूटे हुए हैं व अलमारियों के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उसके बेटे ने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी और वे घर पहुंच गए। उन्होंने घर जाकर देखा तो अलमारियों में रखे 15-16 तोले सोने के आभूषण व डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषणों सहित 50 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित का कहना है कि उसके मकान से चोर करीब 15 लाख रुपये और जेवरात चोरी करके ले गए। पड़ोसियों ने घर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed