{"_id":"677998fb19d49059f6037df0","slug":"case-registered-in-rape-case-after-court-takes-cognizance-faridabad-news-c-24-1-gr11004-111037-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लेने के बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लेने के बाद केस दर्ज
विज्ञापन
उटावड़ थाना पुलिस ने पेश की एक्शन टेकन रिपोर्ट
संवाद न्यूज
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में स्थानीय ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनय काकरान द्वारा संज्ञान लेने एवं पुलिस को नोटिस देने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। उटावड़ थाना पुलिस की तरफ से एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की गई।
एटीआर के साथ एफआईआर दर्ज करने एवं जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपने का उल्लेख किया गया। एफआईआर की प्रति भी अदालत में पेश की गई। पीड़िता के वकील रोबिन खान ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने का प्रार्थना पत्र अदालत को दिया। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर 27 जनवरी को जवाब दें। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के साथ 29 दिसंबर की रात्रि को दो आरोपियों राशिद एवं शाद ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
इस संदर्भ में पीड़िता ने थाना उटावड़ में 31 दिसंबर एवं एसपी को एक जनवरी को लिखित शिकायत दी। इसके बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तत्पश्चात पीड़िता ने वकील रोबिन खान के मार्फत स्थानीय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनय काकरान की अदालत में दो जनवरी को याचिका डाली। इसके बाद अदालत ने थाना उटावड़ को नोटिस देकर घटना का संज्ञान लेकर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है।