फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered for selling counterfeit goods by posing as a dealer of a renowned company

Faridabad News: नामी कंपनी का डीलर बनकर नकली माल बेचने पर केस दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case registered for selling counterfeit goods by posing as a dealer of a renowned company
फरीदाबाद। कोतवाली थाना इलाके में एक युवक खुद को नामी कंपनी का डीलर बताकर नकली माल बेच रहा था। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंजन व मोबिल ऑयल बनाने वाली कंपनी वॉलवोलाइन के अधिकृत प्रतिनिधि यशपाल सपरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का एक कार्यालय गुरुग्राम सेक्टर-45 में है। उन्हें सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में सोनल भाटिया नाम का व्यक्ति अपनी दुकान पर वॉलवोलाइन कंपनी का सामान बेचता है। आरोपी खुद को उनकी कंपनी का डीलर बताकर ग्राहक और कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। सोनल भाटिया ने कंपनी के नाम से बिल बुक और विजिटिंग कार्ड भी छपवा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed