फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered against three including Sadar police station in-charge for taking bribe

Faridabad News: रिश्वत लेने के मामले में सदर थाना प्रभारी सहित तीन पर केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 01:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three including Sadar police station in-charge for taking bribe
- घरेलू कलह मामले में बाप-बेटी का नाम निकालने के लिए ली गई 30 हजार रुपये की रिश्वत
विज्ञापन

- दलाल व एएसआई 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार, बकाया राशि लेकर थाना प्रभारी फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। घरेलू कलह के मुकदमे से बाप-बेटी का नाम निकालने के मामले में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सदर थाना प्रभारी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दलाल व मामले की जांच अधिकारी से 15 हजार रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बकाया राशि लेकर फरार हो गया। अभी तक थाना प्रभारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को पलवल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
एंटी करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीना कुमारी के अनुसार सोहना निवासी आशीष ने दी शिकायत में कहा है कि नवंबर 2023 में उनकी पत्नी ने उनके परिवार के खिलाफ सदर थाना पलवल में घरेलू कलह का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में उनके पिता व बहन का नाम भी था, जिसे निकालने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। नूंह जिला के गांव भादस निवासी वाहिद के जरिये 30 हजार रुपये देकर नाम निकालने की बात तय हुई। रुपयों में पांच हजार रुपये दलाल वाहिद, 10 हजार रुपये जांच अधिकारी एएसआई अनीता व 15 हजार रुपये सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को देने तय हुए। शिकायत के आधार पर डीएसपी मीना कुमारी ने टीम गठित की। श्रम विभाग के सहायक निदेशक विलक्षण सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आशीष को 30 हजार रुपये देकर सदर थाना पलवल भेजा गया। आशीष ने 30 हजार रुपये दलाल वाहिद को दिए। वाहिद ने पांच हजार रुपये अपने पास रखकर, 10 हजार एएसआई अनीता को दे दिए, जबकि 15 हजार रुपये इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को दे दिए। आशीष ने जैसे ही टीम को इशारा किया, टीम सदर थाने में पहुंच गई। टीम ने मौके से दलाल वाहिद व एएसआई सुनीता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इंस्पेक्टर जितेंद्र एसीबी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मौके से टीम ने 15 हजार रुपये बरामद कर लिए, जबकि बकाया राशि लेकर थाना प्रभारी लेकर फरार हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed