{"_id":"66e6227a5e6efa45bb0a206a","slug":"case-registered-against-sharda-rathods-brother-for-snatching-nomination-papers-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30789-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नामांकन के कागज छीनने के आरोप में शारदा राठौड़ के भाई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नामांकन के कागज छीनने के आरोप में शारदा राठौड़ के भाई पर केस दर्ज
विज्ञापन
-काग्रेंसी उम्मीदवार पराग शर्मा के भाई ने मारपीट और कागजात छीनने के आरोप में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार पराग शर्मा के भाई ने बृहस्पतिवार को नामांकन के कागजात छीनने और मारपीट करने का पूर्व विधायक शारदा राठौड़ के भाई और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शारदा राठौर और उनके भाई सहित 15 से 20 लोग पर हाथापाई और कागजात छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदपुरा निवाली वैभव शर्मा ने बल्लभगढ़ थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन पराग शर्मा कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी हैं। 12 सितंबर को पर्चा भरवाने एसडीएम कार्यालय गए थे। गेट के अन्दर करीब 15-20 व्यक्तियों ने उन्हें रोककर हाथापाई की और कागजात हाथ से छीन लिए। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वह उम्मीदवार शारदा राठौर और उनके भाई के लोग थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।