फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered against husband and two sons for breaking wife s limb bones

पति-बेटों की क्रूरता: महिला के हाथ-पैरों की हड्डियां तोड़ीं, कलाई फ्रैक्चर; जानें 2-3 अक्तूबर की रात की कहानी

Sat, 10 Oct 2026 04:53 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sat, 10 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

फरीदाबाद में पति तैयब और दो बेटों प्रवेज, अरहान ने पारिवारिक कलह में पत्नी साहिना पर लाठी-डंडों से हमला कर हड्डियां तोड़ दीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश तेज की।

विज्ञापन
Case registered against husband and two sons for breaking wife s limb bones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की दीप कॉलोनी में पारिवारिक कलह के चलते एक पति और उसके दो बेटों ने मिलकर अपनी ही पत्नी व मां पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस क्रूरतापूर्ण मारपीट में महिला के हाथ, पैर और कलाई की हड्डियां टूट गईं। घटना के बाद आरोपी घायल अवस्था में पीड़िता को अस्पताल छोड़कर भाग गए। अब नागरिक अस्पताल (बीके अस्पताल) से एक्स-रे रिपोर्ट आने और फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पति और दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को दी गई शिकायत में 45 वर्षीय साहिना ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि उनके पति तैयब काफी समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। गत 2-3 अक्तूबर की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थीं, तब उनके पति तैयब और दो बेटों प्रवेज व अरहान ने उन्हें जगाया और पैसों का हिसाब मांगने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो बेटे प्रवेज ने उनकी कमर में लाठी मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अरहान बाहर से दूसरा डंडा ले आया और तीनों ने मिलकर उनके हाथ-पैरों पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पीड़िता की बार-बार मिन्नतें करने के बावजूद वे लगातार मारपीट करते रहे। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी पति तैयब उन्हें एक ऑटो में डालकर सेक्टर-55 स्थित निजी बालाजी अस्पताल ले गया और वहां छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

बाद में पुलिस की सहायता से पीड़िता को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शुरुआती मेडिकल में पांच चोटें दर्ज की गई थीं। एक्स-रे रिपोर्ट में दाएं हाथ, बाएं पैर और बाएं पंजे में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर ने आरोपी पति तैयब और दोनों बेटों प्रवेज व अरहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed