फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case registered against four policemen in encounter death case

Faridabad News: मुठभेड़ में मौत मामले में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Tue, 19 Sep 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four policemen in encounter death case
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुई थी मौत, कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव लेकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

परिजन बोले, अभी लड़ाई
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव पावटा में शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बलराज उर्फ बलविंदर उर्फ बल्लू की मौत मामले में परिजनों की शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच-48 टीम प्रभारी राकेश समेत चार अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल बीके के शवगृह से मृतक का शव लेकर अंतिम संस्कार किया। उन्होंने कहा कि अभी उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। पुलिस के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
शनिवार रात मृतक बिल्लू अपने दो दोस्तों के साथ राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर में दर्शन करने गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम सूचना के आधार पर पीछे लग गई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम आरोपियों की गाड़ी का पीछा करती हुई आलमपुर से सिलाखड़ी जाने वाले मार्ग पर पहुंची। कुछ देर में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने के लिए इशारा किया लेकिन आरोपी पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की नीयत से तेज रफ्तार से निकल गए और पीछे मुड़कर पुलिस की गाड़ी पर फायर किया जो सरकारी गाड़ी के बंपर पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में बलराज उर्फ बलविंदर उर्फ बल्लू के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की बोर्ड द्वारा कराया गया था। पुलिस इस घटना को मुठभेड़ बता रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

--
केंद्रीय राज्यमंत्री से पुलिस पर हत्या दर्ज करने की परिजन कर रहे थे मांग
बल्लू की मौत मामले में क्राइम ब्रांच पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार से ही परिजन और ग्रामीण लामबंद थे। इसे लेकर रविवार को बीके अस्पताल के शवगृह के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। अधिकारियों के शव लेकर अंतिम संस्कार करने की बात पर उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी और शव लेने से इंकार कर दिया था। सोमवार को गांव में महापंचायत बुलाई गई थी। महापंचायत में सत्ता और विपक्ष दोनों के जन-प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई गलत बताया। इसके साथ ही लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात कर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की। गुर्जर के आश्वासन के बाद सोमवार देर शाम गठित कमेटी और परिजन धौज थाना पहुंचे। पुलिस में क्राइम ब्रांच की टीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। बावजूद थाना में शिकायत दर्ज नहीं की। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज करने को लेकर तरह-तरह का बहाना बना रही थी। इस बाबत सोमवार देर रात तक लोग थाना के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लोगों ने थाने का किया घेराव

महापंचायत में गठित कमेटी से मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पुलिस आयुक्त को मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने फोन कर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने को कहा। नाराज परिजनों और ने मंगलवार सुबह धौज थाने का घेराव किया। दोपहर में मृतक के पिता रमेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने मृतक के शव को बीके लेकर अंतिम संस्कार किया। इसमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी राकेश कुमार व तीन पुलिस कर्मचारियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं केस दर्ज किया है।

--
वर्जन
मृतक बल्लू मारपीट और लूट समेत चार मामलों में से एक मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच 48 टीम के खिलाफ थाना धौज हत्या केस दर्ज किया गया है।
- सूबे सिंह, प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed