फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on three including woman for pressurizing the girl to change her religion

Faridabad News: युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर महिला सहित तीन पर केस

Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Case on three including woman for pressurizing the girl to change her religion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। सेक्टर-55 निवासी एक महिला ने बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाकर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-55 में अपने दो बेटियों के साथ रहती है। पति की मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी कंपनी में नौकरी करती है। आरोप है पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक उसे करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। वह बेटी की शादी जबरन कराने का दबाव बनाता रहता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार को इसका एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें पीड़िता आरोपी परिवार पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा रही थी। एक संगठन के कार्यकर्ता पीड़िता को साथ लेकर सेक्टर-55 चौकी में भी गए थे। रविवार को पुलिस ने आरोपी अख्तर, असलम, शोभा उर्फ शहनाज पर धर्म परिवर्तन के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने, दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed