फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on portal operator for blackmailing hospital operator

Faridabad News: अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल करने पर पोर्टल संचालक पर केस

Thu, 09 Mar 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Case on portal operator for blackmailing hospital operator
महिला के साथ मिलकर साजिश रचने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक स्थित एसएसबी अस्पताल संचालक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक यू ट्यूब पोर्टल संचालक व दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है पोर्टल संचालक ने दो महिलाओं के साथ मिलकर अस्पताल की छवि बिगाड़ने की साजिश रची और बाद में वीडियो डिलीट करने की एवज में पैसों की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसबी अस्पताल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा रितु गांधी नाम की महिला का उनके अस्पताल में इलाज चल रहा था। रितु गांधी जिस कमरे में थी, उसके बाथरूम का थोड़ा सा प्लास्टर झड़ गया। स्टाफ ने तुरंत जाकर रितु गांधी की जांच की। इसके कुछ देर बाद ही फेसबुक पर एक वीडियो आई जिसे सौरभ भारद्वाज नाम के युवक ने 28 फरवरी को अपने फेसबुक पोर्टल पर चलाया था। आरोप है गायत्री व एक अन्य महिला को साथ लेकर झूठी शिकायत फेसबुक पर चलाई गई। एक मार्च को रितु गांधी अस्पताल स्टाफ पर दबाव बनाकर दो लाख रुपये की मांग करने लगी। वीडियो डिलीट करने के नाम पर भी सौदेबाजी हुई। अस्पताल ने पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है। थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप कुमार ने बताया शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed