फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on 14 including three women in deadly attack on youth

युवक पर जानलेवा हमले में तीन महिलाओं सहित 14 पर केस

Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case on 14 including three women in deadly attack on youth
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी चौकी क्षेत्र में छोटी मस्जिद के पास हुए युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 29 जुलाई को एनआईटी-3 मस्जिद चौक के पास एक युवक को लाठी-डंडो व बर्फ फोड़ने के सूए से गोदकर लहूलुहान कर दिया था। सड़क पर पड़े घायल युवक का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

गांव बड़खल निवासी शमशाद ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई सुबह करीब साढ़े दस बजे वह मस्जिद चौक की तरफ से अपने घर जा रहा था। रास्ते में शमशानघाट के सामने यूसुफ, इरशाद, इमरान, रहीश व खालिद डंडे, लोहे की रॉड आदि लेकर खड़े हुए थे। आरोप है कि सभी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार भी मारा। इतने मे ही इकराम, सद्दाम, तुल्ली, इरफान, जुबेर, जहीरा, शमीमा व शारदा भी लाठी-डंडे-पिस्टल व बर्फ तोड़ने वाला सुआ लेकर आ गए। सभी ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसके सिर, हाथ, दोनो पैरों व कमर पर काफी चोटें आईं। इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर सभी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जाते समय आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 6300 रुपये भी निकाल लिए। वीडियो वायरल होने पर पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और अस्पताल में भर्ती कराया। बयान देने की हालत में होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed