फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case of misappropriation of Rs 1.67 crore reached State Registrar office

Faridabad News: स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा 1.67 करोड़ की हेराफेरी का मामला

Sat, 27 Jan 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case of misappropriation of Rs 1.67 crore reached State Registrar office
पूर्व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों पर है आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित ओजोन पार्क सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों
पर लगभग 1.67 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। अब यह मामला स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दिया गया है। फैसला जल्द आने की संभावना है।

ओजोन पार्क सोसाइटी के 12 टावर में लगभग 450 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में 27 मार्च 2022 को आरडब्ल्यूए चुनाव हुए। चुने गए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर 1.67 करोड़ के हेराफेरी का आरोप है। शिकायतकर्ता व आरडब्ल्यूए में कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मेंटेनेंस के पैसों का दुरुपयोग किया है। इसकी शिकायत 19 दिसंबर 2022 को जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में की गई। दिल्ली और गुरुग्राम की चार्टर्ड फर्म ने इसकी जांच की है। उन्होंने दावा किया कि जांच में फंड में हेराफेरी का बात सामने आई है, यह रिपोर्ट स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दी गई है। जल्द फैसला आने की संभावना है।




आरोपों को बताया निराधार, दोबारा जांच की मांग
पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान पवन शर्मा और पूर्व उप प्रधान योगेश सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। लोगों द्वारा दिए गए पैसे सोसाइटी की मेंटेनेंस सहित अन्य काम पर खर्च किए गए हैं, इनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा है। अभी कुछ पूर्व पदाधिकारी शहर से बाहर हैं, जल्द प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी बात रखेंगे। हम मामले के दोबारा जांच की मांग करते हैं। उधर, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से नियुक्त प्रशासक अश्विनी गुप्ता ने बताया कि शिकायत के बाद जिला स्तर पर जांच की गई है। दो चार्टर्ड फर्म ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट स्टेट रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दी गई है। अंतिम फैसला आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed