{"_id":"64df591db932581ed908555b","slug":"case-filed-against-three-in-fatehpur-billouch-firing-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11660-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच फायरिंग मामले में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच फायरिंग मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी मुकेश ने बताया कि 16 अगस्त की शाम घर पर था। तभी बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर बाहर गया तो देखा कि एक बाइक से तीन लड़के उसके घर के गेट के सामने उतरे। जिनमें विकास, सागर व लाला हथियार लेकर उसके मकान में जबरदस्ती घुस आए। सागर फायरिंग करने लगा तभी बचाव के लिए उसके हाथ पर झटका मारा। इस दौरान गोली फर्श पर लगकर छर्रे दोनों पैरों में लग गए। गोली व झगड़े की आवाज सुनकर घर की महिलाएं आ गईं। आरोपियों ने उनके परिवार को जाति सूचक शब्द कहे और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आरोपी भतीजे ललित की दुकान पर जाकर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।