फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against senior Congress leader and advocate Parag Sharma

Faridabad News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता पराग शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed against senior Congress leader and advocate Parag Sharma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो कांग्रेस महिला नेताओं का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जय शर्मा की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता पराग शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले महिला नेता पराग शर्मा ने जया के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
जया शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी परिचित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य व अधिवक्ता पराग शर्मा के माध्यम से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वकील किया था। वकील को करीब 90 हजार रुपये दिए थे। वकील करने के 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर जया शर्मा बार रूम में पराग शर्मा से पैसे व केस की फाइल लेने गई थी। जहां दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पराग शर्मा के साथ चार महिला दोस्त व दो पुरुष दोस्त पहले से ही मौजूद थे। जया ने बताया कि यह मामला राजनैतिक द्वेष से प्रेरित है। आरोप है कि पराग शर्मा ने धमकी दी कि तेरे केस को बिगाड़ कर रहेंगे।
विज्ञापन

इस झगड़े में जया के कानों की सोने की बाली व गले की चेन लूट ली गई। मोबाइल भी तोड़ दिया गया। वहीं, दूसरी ओर पराग शर्मा ने कहा कि वह जल्द बैठक कर हड़ताल करेंगी। इस संबंध में सेंट्रल थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि कि पुलिस को दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत मिली थी। दोनों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed