फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against doctor for treating without degree

Faridabad News: बिना डिग्री के इलाज करने पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया

Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor for treating without degree
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने की कार्रवाई, क्लीनिक ने दवाइयां व मेडिकल उपकरण बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र की ठाकुरवाड़ा से पुरानी चुंगी रोड पर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिक का भंडाफोड़ किया । आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। आरोपी के क्लीनिक से टीम ने भारी मात्रा में दवाइयां व मेडिकल उपकरण भी बरामद किए ।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजदीप मोर के अनुसार ठाकुरवाड़ा से पुरानी चुंगी रोड पर स्थित सैनी डेंटल क्लीनिक के नाम से अवैध क्लीनिक चलाने को लेकर सूचना मिली थी। जिसके चलते उनकी ओर से टीम का गठन किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, सिपाही प्रभु दयाल द्वारा सीएमओ कार्यालय से डॉ. तरुण शर्मा व डॉ. राजबीर टीम में शामिल थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सैनी डेंटल क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक के बाहर सैनी डेंटल क्लीनिक का बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर विजिटिंग डॉ. सुनील लोहिया बीडीएस एमडीएस लिखा हुआ था। क्लीनिक के अंदर कुछ मरीज बैठे हुए मिले। एक व्यक्ति बतौर डॉक्टर मरीज का रूट कनाल का इलाज कर रहा था। इलाज करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मूलचंद सैनी बताया। टीम ने मूलचंद से मरीजों का इलाज करने बारे वैध डिग्री पेश करने को कहा, लेकिन वह मौके पर कोई वैध डिग्री पेश नहीं कर सका। डॉक्टर मूलचंद द्वारा लोगों का इलाज कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। मौके पर क्लीनिक में कोई लेटर पैड नहीं मिला। क्योंकि डॉक्टर द्वारा ओम मेडिकल स्टोर की पर्चियों पर मरीजों का इलाज व दवाइयां लिखी जाती हैं। टीम को क्लीनिक में 2 रजिस्टर रखे हुए मिले। जिनमें हर रोज आने वाले मरीजों का रिकार्ड रखा जाता है व इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के उपकरण व दवाइयां रखी हुई मिलीं। मूलचंद द्वारा लोगों को धोखा देकर बिना वैध डिग्री के मरीजों का इलाज करते हुए मरीजों की जान से खिलवाड़ करना पाया गया। जिसके खिलाफ डॉ. तरण शर्मा की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed