फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against BJP leader Yashveer Dagar in factory dispute

फैक्ट्री विवाद में भाजपा नेता यशवीर डागर के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Aug 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP leader Yashveer Dagar in factory dispute
फरीदाबाद। शहर में एक फैक्ट्री को लेकर दो भाजपा नेता आमने सामने हैं। दोनों ही एक दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को इस मामले को लेकर दोनो के बीच बहस और झड़प भी हुई। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-24 स्थित स्पिरिट कंपनी को लेकर दोनों में विवाद है। निवर्तमान उपमहापौर मनमोहन गर्ग का आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई है। दूसरी तरफ भाजपा नेता यशवीर डागर हैं। उन्होंने मनमोहन गर्ग के आरोपों को सिरे से नकारा है। निवर्तमान उपमहापौर मनमोहन गर्ग इस मामले को लेकर मुजेसर थाने पहुंचे। इधर यशवीर डागर ने भी शिकायत दे दी है। मनमोहन गर्ग का आरोप है कि भाजपा नेता यशवीर डागर ने उनकी मुजेसर स्थित कंपनी पर कब्जा कर लिया है। मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की बात पर यशवीर डागर ने उनके साथ मारपीट की। इधर भाजपा नेता यशवीर डागर का कहना है कि उन्होंने इस कंपनी को तीन साल के लीज पर ले रखा है। इस बाबत उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं। मारपीट की बात को उन्होंने अफवाह बताया है। मुजेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया मनमोहन गर्ग द्वारा दी गई मारपीट मामले में यशवीर डागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जमीनी विवाद की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed