फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against Bittu Bajrangi for inciting riots and spreading religious frenzy

Faridabad News: दंगा भड़काने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में बिट्टू बजरंगी पर केस

Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Bittu Bajrangi for inciting riots and spreading religious frenzy
पुजारी पर हमले के बाद बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर डाली थी लोगों को एकजुट होने की पोस्ट
विज्ञापन

लोगों ने आरोपियों के घर किया था पथराव और तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जनता कॉलोनी में मंदिर के पुजारी पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में दंगा भड़काने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने नूंह दंगे के आरोपी बिट्टू बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से एकजुट होने की अपील की थी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की थी। इससे दोनों समुदाय में तनाव पैदा हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को भी अर्ध सैनिक बल और पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं।
शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने जनता कॉलोनी में सारन थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता व मंदिर के पुजारी रवि कश्यप भगत पर चाकू और धारदार हथियारों से कई वार किए। बचाव में आई पत्नी और पड़ोसी महिला भी जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए नीलम बाटा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रवि पर हमले के आरोपी की पहचान कर ली है। उसे गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने महताब के घर पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग मुकदमे हुए दर्ज
सारन थाना पुलिस ने पुजारी पर हमला मामले से संबंधित तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा रवि भगत पर हमला करने वाले पांच युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया है, दूसरा आरोपियों के घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने और तीसरा बिट्टू बजरंगी के खिलाफ दर्ज किया गया है। बिट्टू बजरंगी के सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने की जानकारी सेक्टर-30 साइबर क्राइम मुख्यालय की ओर से सारन थाना पुलिस को दी गई थी। इसमें पुलिस को बताया गया कि रवि भगत पर हमले के बाद बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें वह लोगों से जनता कॉलोनी में पहुंचने की अपील कर रहा था। संदेश में घायल पक्ष के संपर्क सूत्रों को भी अंकित किया गया था। आशंका है कि इस संदेश को पढ़ने के बाद लोग जनता कॉलोनी में जुटे और हार्डवेयर चौक जाम कर दिया। साथ ही कुछ लोगों ने रवि भगत पर हमले के आरोपी महताब के घर पर हमला कर दिया। लोगों ने महताब के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे जनता कॉलोनी में तनाव पैदा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि महताब के घर पर हमला करने वाले कुछ आरोपियों की पहचान की गई है। उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू के खिलाफ कई मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू बजरंगी के खिलाफ फरीदाबाद और नूंह में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे नूंह हिंसा का भी आरोपी बनाया है। इसके अलावा बिट्टू के खिलाफ डबुआ, मुजेसर, धौज अन्य थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नूंह हिंसा के आरोप में उसे पिछले साल नूंह की पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वहीं फरीदाबाद पुलिस भी उसे एक बार गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकांश मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
जनता कॉलोनी की घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए रविवार को भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। आरोपियों के साथ ही पीड़ित के घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके साथ ही अर्ध सैनिक बल की एक टुकड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।
रवि भगत की हालत में सुधार
भतीजे विशाल ने बताया कि रवि को अभी आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने मुंह, जीभ, गले का ऑपरेशन किया है। हालत में पहले से सुधार है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले में फरार चल रहे पांचों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम तलाश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुजारी पर हमले के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के घर पर पथराव और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त एक्शन लेगी। -कुलदीप सिंह, डीसीपी एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed