{"_id":"665871c820570088970738e6","slug":"case-filed-against-24-including-14-named-accused-for-murderous-attack-on-lawyer-and-his-nephew-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में विवाद: वकील और उसके भांजे पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर 14 नामजद सहित 24 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में विवाद: वकील और उसके भांजे पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर 14 नामजद सहित 24 के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 30 May 2024 06:05 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होडल/पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होडल/पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 06:05 PM IST
सार
पलवल के हसनपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 नामजद सहित 24 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वकील और उसके भांजे पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
कस्वा हसनपुर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर 21 अप्रैल को गांव रामगढ़ में वकील और उसके भांजे पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर उसकी कार को क्षतिग्रस्त करने की घटना में थाना पुलिस ने 14 नामजद सहित 24 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
हसनपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गांव बासवां निवासी धर्मेंद्र सिंह ने जुडिशल मजिस्ट्रेट उमेश कुमार की अदालत में दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वकील है। 21 अप्रैल को अपनी बहन के यहां रामगढ़ गया हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा कि पहले गांव के सुमेर सरपंच के घर गया तो वंहा जानकारी मिली सरपंच खेत गए हैं। बाद में वह अपने भांजे नीरज को अपनी कार में बिठाकर सरपंच के खेतों पर चल दिए।
विज्ञापन
जब वे खेतों पर पहुंचे तो देखा कि 25-30 व्यक्ति अपने हाथों में घातक हथियार लिए हुए थे, जिनकी उसने अपनी कार में से वीडियो बनाई। जिनमें से कुछ को उसके भांजे ने पहचान लिया। उन्होंने गाड़ी को रुकवाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित वकील ने विरोध किया तो उन्होंने कार पर लाठी, गंडासा व फरसा से हमला कर कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
शिकायत में पीड़ित ने कहा जब उसने अपनी बचाव के लिए वहां से भागना चाहा तो आरोपियों ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने उल्टा उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
बाद में पीड़ित वकील ने मामले की शिकायत जुडिशल मजिस्ट्रेट उमेश कुमार की अदालत में कर दी अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए हसनपुर थाना पुलिस को गांव रामगढ़ निवासी सुमेर, हरि, चन्दन, भगत, भोला, रोहित, मुकेश, सुधीर,कर्मवीर, उदयवीर, तेजन, कुलदीप, पवन व नन्दकिशोर के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।