{"_id":"63ea6c7fdb680d362106dd89","slug":"carpets-worth-rs-340-lakh-cheated-from-handicraft-artist-in-the-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-1128-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: मेले में हस्तशिल्प कलाकार से 3.40 लाख रुपये के कालीन ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: मेले में हस्तशिल्प कलाकार से 3.40 लाख रुपये के कालीन ठगे
विज्ञापन
-आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार दोपहर एक महिला समेत तीन व्यक्ति एक हस्तशिल्प कलाकार से 3.40 लाख रुपये कीमत के सात कालीन धोखाधड़ी करके ले गए। शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गांव माधेसिंह निवासी अलाउद्दीन ने सूरजकुंड मेले में अपने उत्पादों का स्टॉल लगाया हुआ है। अलाउद्दीन सूत, ऊन, सिल्क, कालीन समेत अन्य सामान बनाते हैं। उन्होंने परिसर में 824 स्टॉल पर प्रदर्शनी लगा रखी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर को स्टॉल पर एक युवती समेत तीन व्यक्ति कालीन की खरीदारी करने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न प्रकार के सात कालीन पसंद किए। उनकी कीमत करीब 3.40 लाख रुपये थी। आरोपियों ने कालीन यानि कारपेट के पेमेंट ऑनलाइन करने की बात कर खाता संख्या ली और मोबाइल से ही खाते में 3.40 लाख रुपये ट्रांसफर होने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज दिखाया। पीड़ित ने बताया कि सूरजकुंड मेले में जैमर लगे होने के चलते उनके पास तुरंत खाते में पैसा पहुंचने का मैसेज नहीं आया। इसके बाद आरोपियों ने खाते से 3.40 लाख रुपये कटने के फर्जी मैसेज दिखाकर, मेले के पार्किंग में खड़ी अपनी कार में कालीन रखवा लिए और चले गए। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद यूपीआई के माध्यम से बैंक खाता जांचा तो पाया कि पैसे नहीं पहुंचे हैं। शनिवार से रविवार शाम तक खाता जांचते रहे। पीड़ित ने आरोपियों को फोन भी किया और व्हाट्सएप कॉल पर एक बार बात हुई। आरोपी ने बैठक में होने का झांसा देकर फोन काट दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत देर रात पुलिस को दी। सूरजकुंड थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी एप की मदद से इस प्रकार की ठगी करते हैं। इसमें वास्तव में पैसा ट्रांसफर नहीं होता लेकिन मैसेज में पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी मिलती है। पैसे खाते में नहीं पहुंचने पर आरोपी तकनीकी समस्या बताकर सामान लेकर चल देते हैं।
-- -- -- -- -- --
शक्ल से कश्मीरी, कार का नंबर गुजरात का
अलाउद्दीन ने बताया कि आरोपी शक्ल और बोली से तो कश्मीर के लग रहे थे। आरोपियों के कार का नंबर गुजरात का यानि GJ-01RN-4108 था। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। अब पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें इस प्रकार बातों में उलझा लिया कि उन्हें अहसास ही नहीं हो पाया कि आरोपी फर्जी पेमेंट दिखा रहे हैं। पुलिस को शक है कि कार का नंबर भी फर्जी हो सकता है।