फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Carpenter killed by stabbing

Faridabad News: चाकू माकर कारपेंटर की हत्या

Sat, 01 Jun 2024 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Carpenter killed by stabbing
शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, दोस्त ने दुकान में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूर्या विहार पार्ट-3 में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के दोस्त पर भी हमला किया लेकिन उसने दुकान में घुसकर शटर बंद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। पल्ला थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सूर्या विहार निवासी किशन (30) कारपेंटर था। उसकी आठ वर्ष की बेटी और 4 वर्ष का बेटा है। किशन की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात किशन का दोस्त राजू उसे बुलाकर ले गया। दोनों ने पास के एक ठेके से शराब ली और कहीं पीने चल दिए। इस दौरान रास्ते में उन्हें नाजिम, कमल, प्रदीप सहित अन्य युवक मिल गए। आरोप है कि वे सभी शराब के नशे में थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर किशन की उन युवकों से कहासुनी हो गई। देखते-देखते ही मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल गई। यह देख राजू वहां से भागकर अपनी दुकान में घुस गया और शटर बंद कर लिया। आरोपियों ने उसका भी पीछा किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ किशन भी भागने लगा तो आरोपियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और चाकू से उसकी छाती, सिर व हाथ पर कई वार किए। आरोपी सड़क पर उसे तड़पता छोड़ भाग गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पल्ला थाना पुलिस को दी। शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed