{"_id":"6a7cad15aacfe0bf940c4bfa","slug":"carmel-convent-and-homerton-grammar-school-dominate-in-kabaddi-and-tug-of-war-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77271-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कबड्डी और रस्साकशी में कार्मेल कॉन्वेंट और होमर्टन ग्रामर स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कबड्डी और रस्साकशी में कार्मेल कॉन्वेंट और होमर्टन ग्रामर स्कूल का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बुधवार को अंडर-11 की बालिका खिलाड़ियों के लिए कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबलों का आयोजन किया गया। इन दोनों ही खेलों में कार्मेल कॉन्वेंट और होमर्टन ग्रामर स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इनमें कबड्डी में होमर्टन ग्रामर स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने रजत और मुजेड़ी स्थित राजकीय विद्यालय की टीम ने कांस्य पदक जीतने में उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा रस्साकशी में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। होमर्टन ग्रामर स्कूल की टीम ने रजत और विद्या सागर कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई।
बता दें कि अब इन दोनों खेलों की तीनों टीमों के खिलाड़ियों का एक कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद इनमें से जो खिलाड़ी तकनीक और प्रदर्शन दोनों तरह से शानदार होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।