{"_id":"6ac117adc6b6b12f8c02e14e","slug":"class-11-student-dies-after-suffering-electric-shock-in-bathroom-accident-occurred-while-hanging-a-towel-after-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बाथरूम में करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत, नहाने के बाद तौलिया टांगते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बाथरूम में करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत, नहाने के बाद तौलिया टांगते समय हादसा
Sat, 03 Oct 2026 08:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:27 PM IST
सार
न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। नहाने के बाद जैसे ही उसने तौलिया टांगने की कोशिश की, अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही झुलस गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। नहाने के बाद जैसे ही उसने तौलिया टांगने की कोशिश की, अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक खुशहाल के पिता ने बताया कि शनिवार को बेटे का 11वीं कक्षा का पेपर था। वह सुबह से ही काफी लगन के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पेपर देने जाने से पहले वह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। नहाने के बाद तौलिया टांगते समय उसका हाथ या शरीर किसी तरह बिजली के नंगे तार या उपकरण के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
खुशहाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने नम आंखों से बताया कि बेटे की पढ़ाई और उसके सुनहरे भविष्य को लेकर पूरे परिवार ने न जाने कितने सपने संजोए थे। उन्हें क्या पता था कि सुबह हंसता-खेलता और परीक्षा की तैयारी करता बेटा कुछ ही मिनटों में हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। इस अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन