फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caretaker strangles owner to death, makes video

Faridabad News: केयर टेकर ने मालिक की गला दबाकर की हत्या, बनाई वीडियो

Sun, 02 Jun 2024 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Caretaker strangles owner to death, makes video
- केयर टेकर के अंतिम संस्कार के दौरान बार बार फोन बजने पर हुआ शक
विज्ञापन

-ढाई लाख के लालच में केयर टेकर ने ली मालिक की जान
- थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में घरेलू सहायक ने पैसों के लालच में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करते समय घरेलू सहायक ने फोन से वीडियो बना ली। अंतिम संस्कार के दौरान घरेलू सहायक का फोन बजने पर शक हुआ तो परिवार वालों ने फोन की जांच की। उसमें हत्या की वीडियो मिली। वीडियो के आधार पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने घरेलू सहायक को हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घरेलू सहायक को करीब तीन महीने पहले नौकरी पर रखा था।
बसंत विहार नई दिल्ली निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके छोटा भाई गुरप्रीत सिंह (57) ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहते थे। वह अविवाहित थे। उनके भाई का पहले एक्सपोर्ट का काम था, लेकिन 10 साल से हृदय रोग, मधुमेह और अनिद्रा की बीमारी के चलते काम बंद कर दिया था। उनको घर का काम करने में भी परेशानी होती थी। इसलिए उनकी देखरेख के लिए करीब तीन महीने पहले दयाल नगर निवासी श्यामजी को रखा था। श्यामजी को रखने से पहले कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। उन्होंने बताया कि बीमारी के चलते वह गाड़ी भी चला नहीं पाते थे। इसके चलते कुछ दिन पहले उन्होंने ढाई लाख रुपये में गाड़ी को बेच दिया। गाड़ी को बेचने के बाद जो पैसे मिले थे वह घर पर थे। आरोप है कि उन पैसों के लालच में श्यामजी ने 30 मई को गुरप्रीत की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के दौरान उसने एक वीडियो भी बना ली। घटना को अंजाम देने के बाद श्यामजी अपने कमरे में जाकर सो गया। 31 मई की सुबह पड़ोसी राजीव को श्यामजी ने बताया कि मालिक गुरप्रीत उठ नहीं रहे हैं। इसकी सूचना गुरप्रीत के भाई सरबजीत को दी। इस दौरान गुरप्रीत को अस्पताल लेकर चले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घरेलू सहायक के फोन बजने पर हुआ शक
सरबजीत ने बताया कि जब डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया तो वह उनके शव को वापस ग्रीनफील्ड में ले आए। सभी परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी घरेलू सहायक श्यामजी का फोन बार बार बज रहा था। वह छुपकर किसी से बात करते हुए नजर आया। जिस पर परिवार के लोगों को शक हुआ। उन्होंने जब उसके फोन को चेक किया तो उसमें एक वीडियो मिली, जिसमें वह गुरप्रीत की गला दबाकर हत्या करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने करीब 12 वीडियो बनाई थी लेकिन बाकी सभी को डिलीट कर दिया था, जिसमें से एक वीडियो मेमोरी में सेव हो गई थी। परिवार के लोगों ने आरोपी श्यामजी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई साथी भी हो सकता है शामिल
परिवार के लोगों ने जब घर की जांच की तो पैसे व लैपटॉप नहीं मिले। आरोपी श्यामजी ने पैसे व लैपटॉप कहीं छुपा दिया। आरोप है कि वीडियो में पीछे से एक अन्य व्यक्ति की आवाज आ रही थी कि अभी मरा नहीं है गला दबाओ। इसके अलावा श्यामजी ने अपनी यह वीडियो बनाकर किसी और को भी भेजी है। उसमें वह यह कह रहा है कि ऐसे कई कांड उसने पहले भी किए हुए हैं। ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के पास से पैसे व लैपटॉप भी बरामद किए जाएंगे। साथ ही अगर कोई और साथी इस घटना में शामिल है तो उसके बारे में भी पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed