फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car hits a family returning on bike after seeing the fair, woman dies

Faridabad News: मेला देखकर बाइक से लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Car hits a family returning on bike after seeing the fair, woman dies
पति और दो बच्चे घायल, फरीदाबाद के सेक्टर-37 के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कार समेत मौके से फरार, सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। सेक्टर-37 स्थित बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक पर मेला देखकर लौट रहे परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों ने हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में निजी वाहन से दंपती व उनके दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर महिला को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की शिनाख्त रीना नेगी के रूप में हुई है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार रीना नेगी अपने परिवार के साथ मोलड़बंद इलाके में रहती थीं। इसके परिवार में पति राजेंद्र नेगी के अलावा दो बच्चे आठ वर्षीय रुकमणि और पांच साल का बेटा शिवांश हैं। राजेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार को दशहरा मेला देखने के लिए परिवार सेक्टर-37, फरीदाबाद आया था। मेला देखने के बाद परिवार बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। इस बीच शाम करीब सात बजे सेक्टर-37, सीएनजी पंप के पास पीछे से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र, रीना नेगी और बच्चे बाइक समेत गिर गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे। इस बीच चालक कार लेकर मौके से फरार हो गए। बाद में राजेंद्र, रीना और इनके दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां रीना को दिल्ली रेफर कर दिया गया जबकि बाकी तीनों का इलाज जारी है। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article