7 दिन बाद तीसरी बार पिता बनने वाले थे योगेश: नाले में गिरी कार, डूबने से मौत; बचाने की जगह लोग बनाते रहे Video
योगेश नोएडा फरीदाबाद आ रहे थे। नवीन नगर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में उनकी कार नाले की तरफ चली गई। अंधेरा होने के चलते खुला नाला दिखा नहीं और कार नाले में गिर गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना के अधीन नवीन नगर पुलिस चौकी के पास एक कार सड़क किनारे खुले नाले में गिर गई। हादसे में कार में सवार सिक्योरिटी सुपरवाइजर योगेश की नाले के गंदे पानी में डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को बचाने की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते उसको निकाल लिया जाता तो वह बच सकता था।
परिवार ने नहीं दी शिकायत
हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह डूब चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। तब तक सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत कार्रवाई के लिए नहीं दी गई है।
सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे योगेश
हादसे में जान गंवाने वाले योगेश डबुआ कॉलोनी के रहने वाले थे। वो नोएडा सेक्टर-63 की सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे। रोज वो अपनी कार से ड्यूटी जाते थे। परिवार में उनकी दो बेटी व पत्नी सुमन हैं। मृतक की पत्नी सुमन को डॉक्टर ने एक सप्ताह बाद डिलीवरी का समय दिया है। ये हादसा सोमवार रात लगभग 11 बजे हुआ।
नोएडा से जा रहे थे फरीदाबाद
योगेश नोएडा फरीदाबाद आ रहे थे। नवीन नगर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में उनकी कार नाले की तरफ चली गई। अंधेरा होने के चलते खुला नाला दिखा नहीं और कार नाले में गिर गई।
क्रेन से निकाली गई कार
आस-पास मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंची लेकिन कार नाले में डूब चुकी थी। फिर नवीन नगर चौकी व पल्ला थाना से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। तुरंत क्रेन बुलाकर कार को निकाला गया। तब तक योगेश की मौत हो गई थी। परिवार को हादसे की सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
अंधेरे की वजह से हुआ हादसा
परिवार ने आरोप लगाया कि नाला खुला है और आस-पास स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। अंधेरे की वजह से नाला दिखा नहीं और कार नाले में गिर गई, जिसके चलते हादसा हुआ। नाले के दोनों तरफ रेलिंग या दीवार भी नहीं है।