फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car drivers crush couple, wife dies, husband seriously injured

Faridabad News: कार चालकों ने दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Thu, 26 Oct 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Car drivers crush couple, wife dies, husband seriously injured
महिला का सिर आया पहिये के नीचे, पति को दूर तक स्कूटी समेत घसीटा
विज्ञापन

एक अन्य वाहन को टक्कर मारते हुए बीके चौक पर गोल चक्कर से टकराए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 में बुधवार रात कार सवार युवकों ने जमकर कोहराम मचाया। आरोपियों ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। उछलकर सड़क पर गिरी महिला का सिर कुचलते हुए पति को स्कूटी समेत घसीटते हुए ले गए। भागते हुए आरोपियों ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी और बीके चौक गोल चक्कर में टकरा गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एनआईटी-एक बी ब्लॉक निवासी मनोज खत्री ने पुलिस को बताया उनकी दूध की डेयरी है। बुधवार शाम वह पत्नी अन्नू खत्री (52) के साथ स्कूटी पर सवार होकर एनआईटी-पांच में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात करीब एक बजे लौटते समय एनआईटी-चार-पांच चौक के पास एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला अन्नू खत्री उछलकर सड़क पर जा गिरीं। आरोपी कार चालक ने महिला के सिर को पहिये से कुचल दिया। इसके बाद आरोपी स्कूटी समेत मनोज को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इससे पहले मनोज खुद को संभाल पाते कार चालक मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक अन्य वाहन को टक्कर मारते हुए कार बीके चौक गोल चक्कर से जा टकराई। कार सवार दोनों युवक मौका पाकर भाग गए। अन्य राहगीरों की मदद से मनोज ने अन्नू खत्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अन्नू खत्री को मृत घोषित कर दिया। मनोज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयर बैग खुल गए
हादसे के बाद आरोपियों की कार के एयर बैग खुल गए। पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड करीब 70 से 80 की रही होगी, तभी एयर बैग खुले। कार क्षतिग्रस्त होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed