फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car driver hits traffic policeman

Faridabad News: कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

Sun, 05 Apr 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits traffic policeman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई इंद्रजीत की शनिवार को सेक्टर-12 में मुख्यमंत्री की रैली में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम से वीटी चली कि एक संदिग्ध कार सेक्टर-12 से गुजर रही है। गाड़ी को देखकर उन्हाेंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कार सेक्टर-12 से दिल्ली-आगरा हाईवे पर चढ़ गई। इस पर वे उसका पीछा करने लगे। झाड़सेंतली गांव के पास उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया। आराेप है कि जैसे ही उन्हाेंने कार की चाभी निकालने का प्रयास किया तो चालक उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में उनके सिर में चोट लग गई। ट्रैफिक थाना एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से वीटी चलने पर एएसआई इंद्रजीत कार का पीछा कर रहे थे। कार को रोकने पर चालक ने टक्कर मार दी थी। कार का नंबर नोट लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed