फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cantor loot by arms

हथियार के बल पर कैंटर लूटा

Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
cantor loot by arms
हथियार के बल पर कैंटर लूटा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मंगलवार को स्कार्पियो सवार बदमाश ड्राइवर को बंधक बनाकर कैंटर लूटकर ले गए। आरोपियों ने ड्राइवर को दुधौला के पास सड़क किनारे फेंक दिया। देर रात ड्राइवर एक अन्य ट्रक से लिफ्ट लेकर सुरक्षित जगह पहुंचा। सुबह ड्राइवर ने पुलिस को आप बीती बताई। सीकरी पुलिस चौकी में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर निरंजन दिल्ली से सीकरी स्थित मिलन वाटिका में कैटरिंग का सामान लेकर आया था। सामान उतारने के बाद वह कैंटर में लेबर के आने का इंतजार करने लगा। रात करीब साढ़े बारह बजे चार लोग सफेद रंग की स्कॉर्पिओ में सवार होकर आए। कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर ड्राइवर को नीचे उतारा और स्कॉर्पियो में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी कैंटर को ले उड़े। करीब एक घंटे बाद बदमाश ड्राइवर को गांव दुधौला के पास फेंक कर चले गए। सीकरी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रहलाद कुमार ने बताया कि देर रात ड्राइवर गांव के शादी समारोह में पहुंचा और कैंटर मालिक को घटना की सूचना दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed