फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Canter driver crushes a family walking on foot, couple and son die

Faridabad News: कैंटर चालक ने पैदल जा रहे परिवार को कुचला, दंपती व बेटे की मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Canter driver crushes a family walking on foot, couple and son die
बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

सोमवार अल-सुबह हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना इलाके के आईएमटी में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में श्रमिक दंपती व उनके 16 साल के बेटे की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 16 वर्षीय बेटा शामिल है। तीनों सुबह करीब 4:30 बजे गांव जाने के लिए बस पकड़ने बल्लभगढ़ बस अड्डे जा रहे थे। इस दौरान कैंटर चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे निकल गया। आरोपी चालक मौके से टैंकर को भगा ले गया। बल्लभगढ़ सदर थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 44 वर्षीय काशीराम, उनकी पत्नी 39 वर्षीय अंगूरी और उनके 16 वर्षीय बेटे विशाल के रूप में हुई है। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरदौरा गांव के रहने वाले थे। परिवार सेक्टर-68 में झुग्गियों में रहकर आईएमटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। 16 साल का विशाल काम करने के साथ ही पढ़ाई भी करता था।
विज्ञापन


मृतक काशीराम के साले घनश्याम ने बताया कि काशीराम अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव जाने के लिए निकले थे। उन्हें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बस पकड़नी थी। घनश्याम तीनों के साथ उन्हें ऑटो स्टैंड तक छोड़ने के लिए जा रहे थे ताकि वे वहां से ऑटो लेकर बस स्टैंड पहुंच सकें। सभी लोग सुबह करीब 4:30 बजे घर से पैदल ही आईएमटी चौक की तरफ जा रहे थे। जब वे हाईवे की तरफ पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने काशीराम, उनकी पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पत्नी और बेटे की अस्पताल में हुई मौत
घनश्याम के अनुसार हादसे में काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना कंट्रोल रूप में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल मां-बेटे को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद दोनों की भी मौत हो गई।


--------
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed