{"_id":"67046771ca600e56320fe694","slug":"canter-crushes-innocent-child-crossing-the-road-dies-faridabad-news-c-26-1-del1005-31983-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पार कर रही मासूम को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पार कर रही मासूम को कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मुजेसर थाना एरिया के सेक्टर-24 में सोमवार दोपहर हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हुआ
पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी चालक की तलाश शुरू, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर-24 में सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही एक मासूम को कैंटर ने कुचल दिया। हादसे के बाद एक राहगीर निजी वाहन में डालकर मासूम को बीके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त परी (5) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद चालक कैंटर समेत मौके से फरार हो गया। मुजेसर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की पड़ताल कर रही है। पुलिस को आरोपी चालक के कुछ सुराग मिले हैं, उसके आधार पर उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक परी अपने परिवार के साथ सेक्टर-24 की झुग्गियों में रहती थी। इसके परिवार में पिता सोनू, मां पिंकी के अलावा दो बहनें व एक भाई है। सोनू परिवार के साथ अपने गांव खैर, अलीगढ़ में रहता है। करीब डेढ़ माह पूर्व पिंकी बच्चों को लेकर काम की तलाश में अपने मायके फरीदाबाद सेक्टर-24 आई थी।
विज्ञापन
एक जानकार की मदद से पिंकी की छोटी-मोटी नौकरी भी लग गई थी। दिन में बच्चे अपने नाना राजू व नानी कश्मीरा के पास रहते हैं। सोमवार दोपहर के समय मासूम अपने घर के पास खेल रही थी। इस बीच वह सड़क पार करने लगी। तभी सामने से आए एक कैंटर ने परी को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक रुका भी, लेकिन हालात देखकर वह मौके से फरार हो गए। राहगीर परी को लेकर सीधे बीके अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परी की मां काम से भागी-भागी घर पहुंची। खैर स्थित गांव से उसका पिता भी फरीदाबाद के लिए रवाना हो गया। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।