फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Candlelight vigil held to protest Khamenei's alleged death

Faridabad News: खामनेई की कथित मौत के विरोध में कैंडल मार्च

Tue, 03 Mar 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Candlelight vigil held to protest Khamenei's alleged death
-दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की इस्राइल और अमेरिकी स्ट्राइक में कथित मौत की खबरों के बीच नूंह में सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च नए बस अड्डा नूंह से शुरू होकर खेड़ला मोड़ स्थित शहीदी पार्क तक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में खामनई के पोस्टर ओर मोमबत्तियां लेकर शांति, एकजुटता और इंसाफ की मांग से जुड़े संदेश दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर अपनी भावनाएं लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना है। वक्ताओं ने धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि फिरका परस्ती से ऊपर उठकर इंसानियत और न्याय की बात करना समय की जरूरत है। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से हजरत परवान अलवर और मुब्बसी मेवाती सालाहेडी नूंह उपस्थित रहे। अंत में शहीदी पार्क में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed