फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Camps were set up to legalize water and sewer connections.

Faridabad News: पानी और सीवर के कनेक्शन वैध कराने के लिए लगाए गए शिविर

Tue, 16 Dec 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Camps were set up to legalize water and sewer connections.
184 लोगों ने नए कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम की ओर से शहर में पानी व सीवर के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने और आमजन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जिले में चार स्थानों पर कैंप आयोजित किए गए। इन सभी कैंप में कुल 184 लोगों ने नए कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किए वहीं कई लोगों की ओर से पानी व सीवर के कनेक्शन को वैध करवाया गया।

ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में जेई महेंद्र की देखरेख में शास्त्री कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में कैंप लगाया गया। इन जगहों पर मंगलवार को भी कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं ओल्ड जोन 3 में भी एसडीओ कार्यालय सूर्या विहार में कैंप का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त एनआईटी जोन-2 में सैनिक कॉलोनी, शिव मंदिर सेक्टर-49 में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की देख-रेख भी कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एनआईटी जोन-3 में वार्ड नंबर-4, सेक्टर-23 ए स्थित सामुदायिक भवन में जेई अजीत सिंह की देखरेख में कैंप लगाया गया। वहीं बल्लभगढ़ जोन-2 में जेई करण सिंह की देखरेख में नाहर सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ स्थित जाट भवन में कैंप का आयोजन किया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वह इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने पानी व सीवर कनेक्शन से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed