{"_id":"603142d28ebc3ee92e2ff894","slug":"campaign-will-run-against-illegal-construction-at-five-places-tomorrow-faridabad-news-noi566887488","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल पांच जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल पांच जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सोमवार को शहर में पांच स्थानों पर भारी तोड़फोड़ की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तोड़फोड़ के दौरान किसी घटना से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
सेक्टर-2, 3, 4 में लोगों ने एचएसवीपी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यहां पक्के मकान और झुग्गी झोपड़ी बनी हुई हैं। इसी तरह सेक्टर-15 हुडा मार्केट के समीप एचएसवीपी की जमीन है। यहां बिजली निगम के ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन का दफ्तर चल रहा था। इसे विभाग ने खाली करवा दिया है। सेक्टर-20बी स्थित कृष्णा कॉलोनी और बाईपास रोड पर निशानदेही का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। बाईपास रोड पर कई जगह व्यवसायिक इमारतें लोगों ने बना ली हैं। बाईपास रोड पर दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। एचएसवीपी की टीम ने शनिवार को सेक्टर-7 के पास से निशानदेही की।
एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता प्रेमप्रकाश ने बताया कि निशानदेही का काम लगातार जारी है। सोमवार को सेक्टर-2, 3, 4, 15 और बाईपास रोड पर तोड़फोड़ की तैयारी की गई है। इस संबंध में एचएसवीपी के प्रशासक प्रदीप दहिया ने बताया कि तोड़फोड़ के लिए पुलिस प्रशासन से 500 पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बाईपास रोड पर लोगों के विरोध की आशंका है। बाकी जगह भी पुलिस टीम मौजूद रहेगी।