फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Came to fix the lock of the wardrobe and took away with jewelery worth lakhs

फरीदाबाद: अलमारी का लॉक ठीक करने आए और लाखों के आभूषण ले उड़े

Thu, 09 Feb 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Came to fix the lock of the wardrobe and took away with jewelery worth lakhs
- एनआईटी-पांच एफ ब्लॉक की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच इलाके में अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने चोर घर से लाखों रुपये के आभूषण ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता सोनिया ने एनआईटी पांच थाने में दी शिकायत में बताया घर की एक अलमारी का लॉक खराब था। तीन फरवरी को लॉक ठीक करने के लिए एक युवक को घर बुलाया। युवक ने ताला देखा और कहा खराब हो चुका है। अगले दिन नया लाकर लगा दूंगा। चार फरवरी को आरोपी नए ताले के साथ आ गया। थोड़ी देर बाद आरोपी ने कहा कि गलती से बड़ा साइज आ गया है। दूसरा ताला लाना पड़ेगा। दो दिन बाद दूसरा मैकेनिक ताले के साथ आया और अलमारी में ताला लगा दिया। मैकेनिक ने दूसरी अलमारी को देख सोनिया से कहा इसके भी हैंडल खराब हैं। 30 रुपये में ठीक कर देगा। इसी बीच आरोपी ने चालाकी से अलमारी के लॉकर से में रखे पांच हजार रुपये, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी कुंडल, दो लॉकेट और घड़ी चोरी कर लिए। आरोपी ने घर से जाते समय कहा कि अलमारी का लॉक बंद हो गया है। वह जल्दी ही दूसरा औजार लेकर वापस आएगा। काफी देर तक इंतजार के बावजूद आरोपी वापस नहीं आया। अगले दिन परिजनों ने दूसरे मैकेनिक से अलमारी का ताला खुलवाया। जांच में पता लगा अलमारी से आभूषण व नकदी गायब हैं। पीड़िता का कहना है दोनों युवकों ने मिलीभगत से घर में चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--
बरतें सावधानी
पुलिस का कहना है कि लोग ऐसे मामलों में सावधानी बरतें। अजनबी को घर में प्रवेश नहीं दें। बेहतर होगा कि बाजार से स्थायी व्यक्ति को लाकर ऐसे काम कराएं ताकि उसका पता रहे। ऐसे लोग अपराधी किस्म के होते हैं और मौका पाते ही वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed