फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Came from luxury car with police sticker and stole 18 iron nets

Faridabad News: पुलिस का स्टीकर लगी लग्जरी कार से आए और 18 लोहे के जाल चुराकर ले गए

Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Came from luxury car with police sticker and stole 18 iron nets
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में चोरी की बढ़ती वारदात पर लगाम नहीं लग रही है। रविवार को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का नया तरीका निकाला। सेक्टर-82 स्थित पुरी प्रणायाम सोसाइटी के बेसमेंट में नालियों पर रखे 18 लोहे की जाल वह चुराकर ले गए। चोर पुलिस के स्टीकर लगी लग्जरी कार से आए थे। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पलवल निवासी मोतीराम ने पुलिस को बताया कि पुरी प्रणायाम में सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। 19 अगस्त की शाम वह सोसाइटी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान देखा कि बेसमेंट (भू-तल) में नालियों पर रखे कई लोहे के जाल गायब हैं। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें देखा की दो व्यक्ति कार से उतरे। उनकी कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था। पहले उन्होंने इधर-उधर देखा और मौका पाकर दोनों नालियों पर से लोहे के 18 जाल चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed