{"_id":"611280c38ebc3efcd215e493","slug":"calling-from-a-foreign-number-and-asking-for-one-million-extortion-faridabad-news-noi5984484176","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नंबर से फोन कर व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नंबर से फोन कर व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना शहर बल्लभगढ़ इलाके के पंजाबी मोहल्ला निवासी खल व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहन लाल से आरोपी पिछले एक सप्ताह से रकम मांग रहा है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बेटे की शिकायत पर अग्रसेन चौक पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग नंबरों से उसके पास फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला एक ही व्यक्ति है। वह बार-बार उनसे दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारने को कहता है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एप के जरिए विदेशी नंबरों का उपयोग कर रहा है। व्यापारी मोहन लाल के बेटे विवेक ने बताया कि बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में मोहन एंड कंपनी नाम से खल का व्यवसाय करता है।
करीब एक सप्ताह पहले पिता के पास एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि व्यापारी को धमकी देने के लिए जिन नंबरों का उपयोग हो रहा है। वे सभी नंबर अंतरराष्ट्रीय सेल्फ क्रिएटेड नंबर हैं। आरोपी एप के जरिए इन नंबरों को क्रिएट कर फिरौती मांग रहा है। थाना पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है।