फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Call to free toll plaza remains ineffective

बेअसर रहा टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान

Sat, 12 Dec 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Call to free toll plaza remains ineffective
फरीदाबाद में सराय टोल प्लाजा पर कैश लाईन में लगी वाहनों की कतार किसान आंदोलन द्वारा टोल फ्री का न? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को देशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का आह्वान किया लेकिन शहर में इसका असर देखने को नहीं मिला। बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा पर सुबह से ही भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। देर रात ही कुछ पुलिसकर्मी टोल पर पहुंच गए थे। दिनभर खुफिया विभाग ने भी संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

किसानों की टोल प्लाजा घेरने की चेतावनी के बाद जिले में पुलिस सतर्क रही। बदरपुर व धौज टोल प्लाजा पर किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई। शाम को पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने ट्वीट कर शहर में शांति व्यवस्था का श्रेय जवानों को दिया। डीसीपी हेडक्वार्टर का दावा है कि शनिवार को कानून व्यवस्था संभालने के लिए जिले में साढ़े तीन हजार जवान तैनात किए गए थे। प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिसबल के साथ ही हरियाणा रोडवेज की बसें लगाई गई थीं। इसके साथ ही रेपिड एक्शन फोर्स व सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केजीपी एक्सप्रेसवे पर लगाया अतिरिक्त पुलिस बल
यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाला कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे अहम है। यह मौजपुर टोल प्लाजा फरीदाबाद की सीमा में पड़ता है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। थाना तिगांव प्रभारी जसवीर सिंह, थाना सदर सुभाष चंद, छांयसा प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। यहां एक भी किसान टोल को फ्री कराने के लिए नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे के बाद पुलिसकर्मी किसानों के आने की उम्मीद छोड़ कर थोड़ा आराम करते नजर आए। किसी भी वाहन को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर और टीकरी बार्डर पर किसानों के जमा होने के कारण फरीदाबाद के ज्यादातर भारी वाहनों का आवागमन केजीपी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहा पुलिस का खास पहरा
जिले की ज्यादातर पुलिस सराय ख्वाजा, गुरुग्राम मार्ग पर बंधवाड़ी, पाली क्रशर जोन और धौज टोल प्लाजा पर नजर आई। सराय ख्वाजा जिले का मुख्य टोल प्लाजा है। यहां से रोजाना करीब एक लाख वाहनों का आवागमन होता है। दिल्ली, पलवल, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की तरफ इसी टोल से यातायात का आवागमन होता है। यहां शनिवार रात में ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। टोल के आसपास करीब 500 जवान रिजर्व में रखे गए। दंगारोधी वाहन भी यहां तैनात रहे। क्राउन इंटीरियर मॉल के सामने से पुलिस ने दो-तीन किसानों को हिरासत में लिया था। देर शाम उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गुरुग्राम मार्ग के बंधवाड़ी टोल पर फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम की पुलिस भी मौजूद रही। वहीं पाली क्रशर जोन और धौज टोल पर भी पुलिस ने काफी सतर्कता बरती। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन का कहना है कि जवानों की सतर्कता के चलते सब ठीक रहा। कोई भी व्यक्ति टोल प्लाजा पर नहीं पहुुंचा। शहर में शांति का माहौल रहा।

फरीदाबाद में सराय टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ।

फरीदाबाद में सराय टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ।- फोटो : Faridabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed