फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cafe Sanchanak arrested in main to become fake hand letter of shopkeepers

दुकानदारों के नकली पहचान पत्र बनाने के मामले में कैफे संचालक गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cafe Sanchanak arrested in main to become fake hand letter of shopkeepers
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में दुकानदारों के नकली पहचान पत्र बनाने के मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ भगत सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने अभिषेक के साइबर कैफे से नकली पहचान पत्र बनवाए थे। पुलिस ने अभिषेक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मेले की स्टॉल पर एक मालिक और एक सहायक को काम करने की इजाजत दी गई है। मेला प्रबंधन की तरफ से एक स्टाल के लिए दो लोगों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। मेला के मुख्य प्रशासक प्रताप शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ स्टॉल पर दो से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनका पहचान पत्र नकली था। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रवि, तनुज, शिवम और इंद्रवीर नाम के युवकों को गिरफ्तार किया। रवि इस मामले का मुख्य आरोपी है। वह काफी समय से मेले में काम कर रहा था। वह पर्यटन विभाग की फीस के नाम पर 800 से 1000 हजार रुपये में पहचान पत्र बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed