फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caesarean delivery facility started at Urban Health Center in Sector-45

Faridabad News: सेक्टर-45 के अर्बन हेल्थ सेंटर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू

Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Caesarean delivery facility started at Urban Health Center in Sector-45
यूएचसी सेक्टर-45 में शुरू हुई सीजेरियन डिलीवरी सुविधा, पहला ऑपरेशन सफल। कैप्शन: यूएचसी सेक्टर-4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सेक्टर-45 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर (यूएचसी), मेवला महाराजपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के तहत केंद्र में पहला सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।



वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूएचसी में पहली बार किया गया यह ऑपरेशन अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना के नेतृत्व में पूरा किया गया। एनेस्थीसिया से जुड़ी जिम्मेदारी डॉ. चंद्र शेखर दहिया ने संभाली, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सर्जिकल टीम में नर्सिंग ऑफिसर प्रीति त्यागी और ओटी टेक्नीशियन सुरेश ने भी अहम भूमिका निभाई। नवजात की देखभाल के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली मावी मौजूद रहीं, जिन्होंने जन्म के तुरंत बाद शिशु के स्वास्थ्य की जांच की। वर्तमान में मां और नवजात दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सा टीम उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएमओ ने बताया कि आने वाले समय में केंद्र में जी-स्मार्ट लैब और एक्स-रे मशीन की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने इस उपलब्धि पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह की सुविधाओं का विस्तार होने से गर्भवती महिलाओं को नजदीक ही सुरक्षित प्रसव सुविधा मिल सकेगी और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed