फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CA student attacked with sword and beer bottle

Faridabad News: सीए के एक छात्र पर तलवार और बीयर की बोतल से हमला

Tue, 19 Sep 2023 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
CA student attacked with sword and beer bottle
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में लूटपाट, छीना झपटी और मारपीट के मामलों पर लगाम नहीं लग रही है। सोमवार को तिलपत क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटपाट के दौरान चाटर्ड अकाउंटेंट (सीए) के एक छात्र पर तलवार से हमला कर दिया। सिर पर बीयर की बोतल भी फोड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पल्ला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिला, गांव रमौली निवासी अमित झा (21) ने बताया कि तिलपत में परिवार के साथ किराए पर रहता है और सीए की पढ़ाई कर रहा है। 17 सितंबर को पल्ला अपने भतीजे से मिलने गया था। रास्ते में उसे रवि, दलीप, सोनू, ढिल्ला, एलियन, विक्की भाटी, हैप्पी, योगेश भाटी व अन्य ने उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश उससे मोबाइल और पैसे छीनने लगें। लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर बीयर की बोतल भी मारी। बेहोश होकर वह जमीन पर गिर गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, सभी जेब से सात हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed