{"_id":"69a098cbbbce84884205a356","slug":"by-bringing-the-ugc-bill-the-government-has-acted-against-sanatan-brij-bhushan-saini-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63801-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी बिल लाकर सरकार ने सनातन विरोधी कार्य किया : बृजभूषण सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी बिल लाकर सरकार ने सनातन विरोधी कार्य किया : बृजभूषण सैनी
विज्ञापन
बिल को वापस करने के लिए 8 मार्च को जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यूजीसी बिल को लागू करके सरकार ने सनातन विरोधी कार्य किया है। इस बिल को वापस करने के लिए सभी लोग 8 मार्च को जंतर-मंतर पहुंचे। यह बात देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक बृजभूषण सैनी ने सेक्टर 8 के महाराणा प्रताप भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ने मोदी सरकार पर विश्वास करके उनको तीन बार सत्ता सौंप दी लेकिन गो हत्या आज तक बंद नहीं हुई। जनसंख्या नियंत्रण लागू नहीं हुआ। कॉमन सिविल कोड लागू नहीं हुआ। लव जिहाद बंद नहीं हुआ। लव जिहाद की शिकार हुई पीड़ित बेटी को वापस लेने के लिए कोई कानून नहीं बना लेकिन सरकार ने यूजीसी बिल बनाकर हिंदुओं को बांटने का काम कर दिया। हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम कर दिया। इस बिल के लागू होने से हिंदू समाज में आपस में टकराव होगा और वह एक दूसरे से लड़कर कमजोर हो जाएंगे।
ऐसे में सनातन विरोधी शक्तियां हिंदुओं के लिए अभिशाप सिद्ध होगी। सरकार ने वह कार्य कर दिया जो आज तक मुगल नहीं कर पाए। हिंदुओं को बांटकर उन्होंने हिंदुओं को कमजोर करने का कार्य किया है, जबकि उम्मीद यह थी कि वह हिंदुओं को एकजुट और मजबूत करेगी। जिससे भारत सनातन राष्ट्र बनेगा। नव युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा त्यागी ने कहा कि सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी।