{"_id":"645f96a80b8d5c24350f9dc6","slug":"businessmans-body-found-hanging-from-fan-in-hotel-room-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4529-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल में कमरे में पंखे से लटका मिला कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल में कमरे में पंखे से लटका मिला कारोबारी का शव
विज्ञापन
एसजीएम नगर थाना क्षेत्र की घटना, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
कोलकाता निवासी मृतक पिछले सप्ताह किसी काम से फरीदाबाद आया था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में काेलकाता के व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोलकाता निवासी मृतक नरेश चंद्रा इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करता था और एसी का मैकेनिक भी था। पिछले सप्ताह किसी काम से फरीदाबाद आया था। यहां एनआईटी-तीन एसजीएम नगर स्थित एक होटल में रुका था। शनिवार को उसका होटल से चेक आउट था। कर्मचारी सुबह साफ सफाई के लिए उसके कमरे में पहुंचे। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब कारोबारी ने दरवाजा नहीं खोला तो कर्मचारी ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। दरवाजा खाेलते ही अंदर का नजारा देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। कमरे में नरेश का शव पंखे से लटका हुआ था। तुरंत इसकी सूचना होटल संचालक को देने के साथ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।