फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman was kidnapped with the intention of robbery, four accused arrested

Faridabad News: लूट के इरादे से किया था व्यापारी का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Businessman was kidnapped with the intention of robbery, four accused arrested
स्कार्पियो पर टक्कर मारने वाले स्कूटी चालक का नहीं चला पता, अगले दिन पानीपत में भी ओला चालक से लूटी थी कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्यापारी के अपहरण मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने चार आरोपियों को बल्लभगढ़ के मौजपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उनका व्यापारी को डेबिट कार्ड से पैसे निकलवाने के अलावा सोने की चेन और नकदी लूटने का इरादा था। व्यापारी की समझदारी और ग्रेटर नोएडा में हादसे से व्यापारी बच गया था। हालांकि, ग्रेटर नोएडा से बदमाश पानीपत पहुंचे और वहां से रात में ही एक और कार लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से गाड़ी, पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। व्यापारी से लूटी गई चेन, एटीएम कार्ड और नकदी के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी।
पुलिस की टीमों ने व्यापारी को अगवा करने वाले आरोपियों को 26 मई की शाम को मौजपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चरण सिंह, विक्की, अनिल और भारत नागर के रूप में हुई है। आरोपी चरण सिंह (39) अभयपुर गुरुग्राम का निवासी है। वह यहां डबुआ कॉलोनी में रहता है। विक्की (20) गांव कोट फरीदाबाद, अनिल (36) गांव किवाना पानीपत और भारत (24) गांव कचेड़ा वारसावाद गौतमबुद्ध नगर का निवासी है। अनिल फरीदाबाद में अपना होटल चलता है जो कि पानीपत का निवासी है। यह सभी आपस में दोस्त हैं। चरण के ऊपर लड़ाई झगड़े के 7 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

---
एक ही रात में कई घटनाएं करने के लिए निकले थे, लेकिन इरादे नहीं हुए पूरे
बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह एक ही रात में दो से तीन घटनाएं अंजाम देने के इरादे से निकले थे। हालांकि, व्यापारी के डेबिट कार्ड का पिन ब्लॉक होने और ग्रेटर नोएडा में हादसे के बाद उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके। हादसे के बाद वह पानीपत निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पानीपत में कार लूट को दिया अंजाम
ग्रेटर नोएडा में हादसे के बाद बदमाश पानीपत निकल गए। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह ग्रेटर नोएडा से भागने के बाद पानीपत पहुंचे। पानीपत से उन्होंने 22 मई को एक कार बुक की। इस कार से वह फरीदाबाद के सूरजकुंड ग्रीन फील्ड इलाके पहुंचे। इस कार चालक के साथ उन्होंने लूटपाट की और उसकी कार भी लूटकर उसे सूरजकुंड रोड पर गाड़ी से नीचे फेंक दिया। दो दिन पहले कार चालक की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज किया गया है।
---
क्या था मामला
21 मई की रात को बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी व्यापारी राजीव गोयल को पिस्टल के बल पर बदमाशों ने अगवा कर दिल्ली और फिर ग्रेटर नोएडा की ओर ले गए। रास्ते में उन्होंने दो स्थानों पर एटीएम पर रुककर राजीव के डेबिट कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, राजीव ने उन्हें बार-बार गलत पिन बताया और कार्ड ब्लॉक हो गया था। परी चौक के पास उनकी स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामद कर व्यापारी को बंधनमुक्त किया था। व्यापारी ने फरीदाबाद पहुंच पर खुद सेक्टर-8 थाने में अपहरण मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
--
आरोपी चरण सिंह पर पहले से दर्ज हैं 7 मुकदमे
आरोपियों पर पूर्व में लूट, स्नैचिंग और मारपीट के थाना एसजीएम नगर, सुरजकुंड, एनआईटी, कोतवाली में सात केस दर्ज हैं। आरोपी भारत के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ में 2 मुकदमे लडाई-झगड़े के दर्ज हैं।

---
आरोपियों को मुकदमे में स्कूटी के संबंध में और अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर न्यायालय से मांगा गया था। न्यायालय ने रिमांड दी है। -अमन यादव, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article