फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman robbed after being held hostage in car

Faridabad News: कार में बंधक बनाकर कारोबारी से लूटपाट

Tue, 28 Jul 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Businessman robbed after being held hostage in car
ढाई घंटे तक कार में घुमाया और बाद में टिकावली रोड पर छोड़कर भाग गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी कारोबारी को कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने कारोबारी के साथ मारपीट कर नकदी, दो मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, घड़ी और कार की चाबी छीन ली।
आरोपियों ने पीड़ित को करीब ढाई घंटे तक कार में घुमाया और बाद में टिकावली रोड पर छोड़कर भाग गए। कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनका कार्यालय सेक्टर-18 में है। 27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद रंग की कार से फरीदाबाद लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे गड्डा कॉलोनी के पास कार रोककर पेशाब करने के लिए बाहर कदम रखा। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने उन्हें चालक सीट से हटाकर खुद कार चला ली, जबकि दो अन्य ने उन्हें कार में बैठाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब से 4,600 रुपये नकद, दो मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, हाथ में पहनी घड़ी व कार की चाबी छीन ली। मारपीट के दौरान डेबिट कार्ड का पिन भी पूछ लिया। पीड़ित का आरोप है कि एक युवक ने शर्ट से उनका मुंह दबा दिया और तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपी करीब ढाई घंटे तक उन्हें कार में घुमाते रहे। इसके बाद सुबह करीब तीन बजे मास्टर रोड स्थित टिकावली गांव मार्ग पर उन्हें उतारकर कार की चाबी लेकर भाग गए। राहगीरों की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर खेड़ीपुल थाना ने 27 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 140(4), 309(4), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed