फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman looted by taking hostage in company office, case registered

Faridabad News: कारोबारी को कंपनी कार्यालय में बंधक बनाकर लूटपाट, केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Jun 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Businessman looted by taking hostage in company office, case registered
कारोबारी को कंपनी कार्यालय में बंधक बनाकर लूटपाट, केस दर्ज जाते समय कर्मचारियों को कंपनी में बंद कर बाहर से लगा गए ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाका स्थित कंपनी में घुसकर बुधवार शाम बदमाशों ने कंपनी मालिक से मारपीट की और बंधक बनाकर स्कूटी व 58 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी कुंदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया डबुआ-पाली रोड पर संजना टूल्स के नाम से पंखे के रेगुलेटर बनाने की कंपनी है। बुधवार शाम करीब चार बजे कंपनी के एक कर्मचारी ने आकर बताया कंपनी के बाहर कुछ व्यक्ति खड़े हैं। कुंदन लाल ने कंपनी के बाहर आकर देखा तो तीन युवक उनके ऑफिस के बाहर खड़े थे। कुंदन ने उनसे आने का कारण पूछा। एक युवक ने कहा बॉस आपके ऑफिस में बैठा है, उसी से बात कर लो। कुंदन अपने ऑफिस में गए तो देखा एक युवक कुर्सी पर बैठा हुआ था। कुंदन ने युवक से उसका नाम और आने का कारण पूछा। आरोपी ने कहा जो कुछ भी तुम्हारे पास है, मुझे दे दो। इससे पहले कि कुंदन कुछ समझ पाता आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाहर खड़ा एक युवक ऑफिस में आ गया और तमंचा दिखाते हुए कहा जो भी सामान है दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। एक युवक ने कुंदन को पकड़ लिया और दूसरे ने अलमारी में रखे करीब 58 हजार रुपये, कैमरे का डीवीआर व मोबाइल लूट लिया। बाहर खड़े युवकों ने कंपनी से तीन कॉयल लूट ली। बदमाशों ने कुंदन को कपड़े से बांधकर नीचे गिरा दिया और ऑफिस में बंद कर दिया। वर्करों को कंपनी के अंदर ही बंद करके कंपनी के गेट पर ताला लगा दिया। जाते समय आरोपी ऑफिस के बाहर से उनकी स्कूटी भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed