फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman cyber-cheated of Rs 13.66 lakh

Faridabad News: कारोबारी से 13.66 लाख रुपये की साइबर ठगी

Fri, 05 Jun 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Businessman cyber-cheated of Rs 13.66 lakh
- व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया अधिक मुनाफे का लालच- टैक्स और कमीशन के नाम पर मांगे और पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 13.66 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21सी पार्ट-3 स्थित गोल्फ एन्कलेव अपार्टमेंट निवासी नवीन छाबड़ा ने बताया कि मार्च 2026 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग और निवेश संबंधी चर्चा होती थी। ग्रुप संचालकों ने स्वयं को सेबी से पंजीकृत संस्था का प्रतिनिधि बताते हुए दावा किया कि वह आरटीए अकाउंट के माध्यम से निवेश कराकर बेहतर रिटर्न दिलाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने सेबी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें भेजे और भरोसा जीत लिया। इसके बाद नवीन छाबड़ा ने 20 अप्रैल से 21 मई 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 13 लाख 66 हजार 664 रुपये जमा करा दिए। यह राशि कई कंपनियों और फर्मों के नाम पर संचालित खातों में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने निवेश की गई राशि और लाभ वापस मांगा तो आरोपियों ने कमीशन और टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने का दबाव बनाया। बाद में उनकी वेबसाइट बंद हो गई और संपर्क भी टूट गया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है।

--------
लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ फोन


बल्लभगढ़। गांव लकड़पुर, थाना सूरजकुंड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका एसबीआई बैंक, सिद्धपुरा शाखा में खाता है। राजेश कुमार के अनुसार 20 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लिंक प्राप्त हुआ। उन्होंने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर दिया, जिसके बाद उनका फोन हैक हो गया। शाम को जब उन्होंने अपनी यूपीआई सेवा गूगल पे की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से एक अन्य यूपीआई प्लेटफॉर्म नावी के माध्यम से भी 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। संवाद

शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 81,500 रुपये की ठगी
बल्लभगढ़। सेक्टर-34 स्थित अशोका एन्क्लेव-1 निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने खुद को रिवोल्यूशन इन्फोटेक कंपनी की कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से निवेशकों को भारी मुनाफा दिलाती है। महिला ने दावा किया कि 75 हजार रुपये निवेश करने पर तीन महीने में तीन लाख रुपये वापस मिलेंगे। साथ ही कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 5,500 रुपये जमा कराने को कहा गया। राजबीर सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के झांसे में आकर उन्होंने 4 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करा दी। इसके बाद 11 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न किश्तों में कुल 81,500 रुपये एक एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के अनुसार जब निवेश की गई राशि और लाभ वापस लेने का समय आया तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed