फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman and his associates cheated of Rs 5 crore

Faridabad News: कारोबारी व साथियों के साथ 5 करोड़ की ठगी

Fri, 01 Nov 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Businessman and his associates cheated of Rs 5 crore
बल्लभगढ़। निवेश करने के नाम पर तिरखा कॉलोनी के रहने वाले कारोबारी और उसके साथियों के साथ 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिरखा काॅलोनी निवासी बालकिशन शर्मा ने बताया कि 2023 सितंबर में उनके पलवल के रहने वाले दोस्त मनोज शर्मा ने उनको नितिन शर्मा नाम के युवक से सेक्टर-12 रेस्टोरेंट में मिलवाया। नितिन शर्मा ने बालकिशन को बताया कि वह एक बड़ा निवेशक है। पैसे अलग-अलग प्लान में निवेश करता है। फिर लोगों को अच्छा रिटर्न वापस देता है। उसकी फिल्म इंडस्ट्री में जानकारी होने के चलते उसने कई फिल्म स्टारों के साथ फोटो दिखाई। आरोपी ने कारोबारी से कहा कि वह फरीदाबाद में भी कार्यालय खोलना चाहता है, जिसके चलते उसको जगह चाहिए। बालकिशन ने नितिन को मोहना रोड के पास ऑफिस दिलवा दिया। बालकिशन के अनुसार, वहां पर लग्जरी गाड़ियों में लोग आते थे। इसके चलते उन्होंने आरोपी नितिन की बातों में आने के बाद पैसा निवेश करना शुरू कर दिया। साथ ही अपने साथियों से भी पैसा निवेश करने के लिए कहा। साथियों के साथ मिलकर नितिन के कहने पर अलग-अलग बैंक अकाउंट में पांच करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed