{"_id":"68adeae82edfae5ea8089a0b","slug":"business-idea-competition-organized-in-jc-bose-university-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49945-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस विवि में व्यवसायिक विचार प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस विवि में व्यवसायिक विचार प्रतियोगिता का आयोजन
Tue, 26 Aug 2025 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
- छात्रों की उद्यमशीलता को दिया गया बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) में मंगलवार को व्यवसायिक विचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों से लेकर स्थिरता और सामाजिक प्रभाव वाले उद्यमों तक विविध विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक टीम ने अपनी दृष्टि, बाजार अनुसंधान और स्केलिंग रणनीतियों को व्यक्त करने में सराहनीय प्रयास किए। प्रतियोगिता में 33 टीमों के मूल्यांकन के बाद छात्रों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
नतीजों कि बात करें तो प्रथम पुरस्कार मेघा चौहान और नयन सिंघल की टीम विज्नॉट्स ने जीता। दूसरे स्थान पर मोनिका भारद्वाज और अरुण पंडित की टीम क्यूबिट्रॉन रही जबकि तीसरा पुरस्कार विपिन गोयल की कैंपस मार्ट और निखिल मिश्रा की यूनिमोब को प्रदान किया गया।
मूल्यांकन करने वालीं सलोनी कौल और नीरज सुरु ने बताया कि मूल्यांकन पांच व्यापक मानदंडों के आधार पर किया गया, जिनमें नवाचार और रचनात्मकता, समस्या की प्रासंगिकता, व्यवहार्यता और व्यवसाय मॉडल, बाजार संभावना और प्रभाव, तथा प्रस्तुति की गुणवत्ता शामिल थे। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के कुलगुरु एसके तोमर, आईआईआईएस प्रभारी संजीव गोयल, और कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. पूनम और संकाय समन्वयक डॉ. पायल गुलाटी और डॉ. सोनम खेरा उपस्थित रहे।